भारत की खोज
भारत की खोज यह पुस्तक बहोत ही प्रसिध्द है भारत की एक खोज नामक पुस्तक को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी ने लिखा है इस पुस्तक में नेहरू जी ने सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर भारत की आज़ादी तक विकसित हुई भारत की बहुविध समृद्ध संस्कृति धर्म और अतीत का वैज्ञानिक दृष्टि से विश्लेषण किया है। इस पुस्तक में हमारे देश की राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास को एक ऐतिहासिक क्रमबद्धता में जानने व समझाने का प्रयास किया है।नेहरु जी को अहमदनगर के किले में कैद किया गया था।वहाँ वो बागवानी का काम करते थे। चाँद देखकर उनको एक महीना बीत गया पता चलता था। जेल में नेहरु जी से खुदाई भी करवाई गई। बाद में उन्होंने लेखन कार्य शुरू किया। नेहरु जी ने लिखा है कि मनुष्य के अंदर के भाव को जानना बहुत मुश्किल है। नेहरु जी मनुष्य की विरासत के बारे में लिखना चाहते थे।
भारत की एक खोज पाठ के दूसरे पाठ में लेखक भारत की प्राचीन सभ्यता जैसे सिंधु घाटी सभ्यता तथा हड़प्पा सभ्यता पर विचार-विमर्श करता है। वह बताता की इस संस्कृति ने सिद्ध किया था कि भारतीय तब सभ्य थे, जब सारी दुनिया की संस्कृति विकसित नहीं हुई थी।
Comments